अनियंत्रित ट्रक ने कार को मारी टक्कर, कार सवार चार घायल।

चंदौली : ट्रक अनियंत्रित होकर कार से जा टकराया जिससे कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी पुरा मामला मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के जलीलपुर इलाके में बड़ा हादसा हुआ है, जहां चलते ट्रक का टायर फटने से अनियंत्रित होकर कार में टक्कर मार दी घटना में शिक्षिका समेत तीन लोग सवार थे, कर में फंसे युवक को पुलिस और क्षेत्रीय लोगों की मदद से ने कटर मशीन व के सहयोग से ड्राइवर को बाहर निकाला।
घटना में शिक्षिका और बच्चे को हल्की चोट आई.जबकि ड्राइवर का पैर चेचिस में फंस गया कटर मशीन की मदद कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कर उसे बाहर निकाला कार मे चार लोग सवार जो सुबह वाराणसी से मुगलसराय आ रहे थे तभी सामने से आ रहे ट्रक का चक्का फट गया और अनियंत्रित होकर कार से जा टकराया टक्कर से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी मौके पर पहुँचे स्थानीय लोगों ने किसी तरह घायलों को बाहर निकाला जिसमें शिक्षिका और बच्ची समेत तीन लोग शामिल है।
जबकि ड्राइवर का पैर केबिन में फंस गया जिसे पुलिस व स्थानीय लोगों ने कटर मशीन से काटकर निकाला सभी घायलों को नजदीकी चिकित्सालाइ में भर्ती कराया गया जहा घायलो का इलाज चलरहा है।
रिपोर्ट : शमशेर चौधरी।


