उत्तराखंडगढ़वाल

यहां सरकार द्वारा आयोजित होगा रोजगार मेला, कई कंपनियां लेंगी भाग।

हरिद्वार : जिला सेवायोजन विभाग की ओर से चिन्मय डिग्री कॉलेज में रोजगार मेला लगाने के लिए प्र​क्रिया शुरू हो गई है। तारीख 20 से 23 सितंबर के बीच की रहेगी, लेकिन रोजगार मेले में शामिल होने के लिए जिला सेवायोजन कार्यालय में पंजीकरण आवश्यक होगा, इनके अलावा कोई अन्य अभ्यर्थी शामिल नहीं हो सकेगा।
जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में रोजगार मेला आयोजित किए जाने के सम्बन्ध में एक बैठक आयोजित हुई।
जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल को बैठक में जिला सेवायोजन अधिकारी उत्तम कुमार ने बताया कि आगामी 20 से 23 सितम्बर, 2023 के बीच हरिद्वार में वृहद रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है, जिसके सम्बन्ध में सम्बन्धित औद्योगिक संगठनों/विभागों से वार्ता हो चुकी है, उसी अनुसार रोजगार मेले की तिथि निर्धारित की गई है। जिलाधिकारी द्वारा पूछे जाने पर कि रोजगार मेला किस स्थान पर आयोजित किया जा रहा है, तो अधिकारियों ने बताया कि शिवालिक नगर के पास चिन्मय डिग्री कॉलेज में आयोजित करने पर विचार किया जा रहा है।
बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि रोजगार मेला आयोजित करने के सम्बन्ध में जो भी तैयारियां व व्यवस्थायें की जानी हैं, उन्हें अभी से कार्य रूप देना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि रोजगार मेले में जो भी युवक/युवतियां प्रतिभाग करेंगे उनकी कितनी संख्या हो सकती है, उनके रजिस्ट्रेशन की क्या व्यवस्था करनी है, पूर्व रोजगार मेलों में अगर कहीं कोई कमी रह गयी थी तो उससे अनुभव लेते हुए, उसे कैसे दूर करना है आदि विभिन्न पहलुओं पर गंभीरता से विचार करते हुये तद्नुसार सभी व्यवस्थायें करना सुनिश्चित करें।
बैठक में विभिन्न औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी पूर्व में आयोजित किये गये विभिन्न रोजगार मेलों के सम्बन्ध में अपने अनुभवों को जिलाधिकारी के सम्मुख साझा किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह, अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व) दीपेन्द्र सिंह नेगी, महाप्रबन्धक उद्योग पल्लवी गुप्ता, डीएसओ मुकेश कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ योगेश शर्मा, इण्डस्ट्री एसोसिएशन से हरेन्द्र गर्ग, महेन्द्र आहुजा, सेवा से हिमेश कपूर, मनोज मिश्रा सहित उद्योग तथा रोजगार से जुड़े हुये सम्बन्धित पदाधिकारी एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button