उत्तराखंडदेहरादून

कड़ाके की ठंड के कारण बद्रीनाथ धाम में मास्टर प्लान के कार्य ठप।

बद्रीनाथ : बर्फवारी और कड़ाके की ठंड के कारण अभी काम रोका गया है। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने सोमवार को बद्रीनाथ मास्टर प्लान कार्याे को लेकर प्रगति समीक्षा बैठक ली। जिसमें लोक निर्माण विभाग पीआईयू (प्रोजेक्ट इंप्लीमेशन यूनिट) के अधिकारियों ने बताया कि बद्रीनाथ धाम में बर्फ कम होने के बाद मार्च शुरू से ही तेजी के साथ मास्टर प्लान के कार्य प्रारंभ किए जाएंगे। जिलाधिकारी ने पीआईयू के अधिकारियों को निर्देशित किया कि बद्रीनाथ धाम में बर्फ पिघलने के बाद युद्ध स्तर पर कार्य प्रारंभ किए जाए और चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले अधिकांश कार्यों को पूरा किया जाए। उन्होंने पीआईयू और जल संस्थान को यात्रा सीजन से पहले क्षतिग्रस्त सीवर और पेयजल लाइन को ठीक करने के लिए आगणन तैयार करते हुए अभी से आवश्यक सामग्री की व्यवस्था करने को कहा। साथ ही जिलाधिकारी ने एसडीएम को भूमि हस्तांतरण संबंधित प्रकरणों का भी त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button