बिहार

20 को बिहार आ रहीं हैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उद्योगपति मुकेश अंबानी।

गया : बिहार के गयाजी में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आगमन होना है. पितृपक्ष के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने पितरों का पिंडदान करने गयाजी आ रही है. इस संबंध में उनके गयापाल पंडा को जानकारी दी गई है. वहीं, जिला प्रशासन के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 20 सितंबर को गया जी आएंगी. जानकारी के अनुसार 19 सितंबर को उद्योगपति मुकेश अंबानी भी गयाजी आ रहे है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गयाजी आएंगी : जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मोक्ष भूमि गयाजी में पितरों के निमित्त पिंडदान का कर्मकांड करेंगी. राष्ट्रपति के गयाजी आगमन को लेकर जिला प्रशासन के द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई है. महामहिम के आगमन को लेकर ट्रैफिक रूट जारी कर दिया गया है।

”राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने पितरों के निमित पिंडदान का कर्मकांड करेंगी. तिथि के बारे में जानकारी नहीं दी गई है. किंतु स्पष्ट है कि वह गयाजी अपने पितरों का पिंडदान करने आ रही है. देश के प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी भी गयाजी आ रहे हैं. वह भी अपने पितरों के निमित्त पिंडदान का कर्मकांड करेंगे.”- शंभू लाल विट्ठल, अध्यक्ष, विष्णु पद प्रबंध कारिणी समिति, गया।

जिला प्रशासन ने ट्रैफिक रूट जारी किया : इधर, जिला प्रशासन द्वारा 20 सितंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन की तारीख 20 सितंबर के लिए ट्रैफिक रूट जारी कर दिया गया है।

राष्ट्रपति के आगमन एवं प्रस्थान के अवसर पर प्रस्तावित मार्गः-

आगमन: गया एयरपोर्ट 5 नं० गेट घुघड़ीटॉड़ बाईपास नारायणी पुल बंगाली आश्रम विष्णुपद मंदिर।

वापसीः विष्णुपद मंदिर बंगाली आश्रम नारायणी पुल घुघड़ीटॉड़ बाईपास 05 नं० गेट गया एयरपोर्ट।

यातायात प्लान: दोमुहान से सिकड़िया मोड़ तक सभी प्रकार के वाहनों परिचालन बंद रहेगा।

5 नं० गेट से सीटी पब्लिक स्कूल तक सभी प्रकार के वाहनों परिचालन बंद रहेगा।

चांद चौरा से बंगाली आश्रम घुघड़ीताड़ तक सभी प्रकार के वाहनों परिचालन बंद रहेगा।

विष्णुपद मंदिर प्रस्तावित कार्यक्रम के दौरान वैकल्पिक मार्ग यह होगा :-

बोधगया से फोर लेन गुलहड़िया चक मोड़ / चाकंद रेलवे गुमटी / कन्डी नवादा / कुकड़ा मोड़ / मेहता पेट्रॉल पंप / सी०टी० पब्लिक स्कूल से गंतव्य स्थल।

सीटी पब्लिक स्कूल / मेहता पेट्रॉल पंप / कुकड़ा मोड़ / कैन्डी नवादा / चाकंद रेलवे गुमटी / फोर लेन से गंतव्य स्थल।

चाँद चौरा / राजेन्द्र आश्रम / दीधी तलाब / डीएम गोलंबर से गंतव्य स्थल।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button