उत्तर प्रदेश

12 जुलाई तक चुनाव कराने की बात कह रहे हों राजभर, परंतु होंगे नहीं : पत्रकार इन्तखाब आजाद।

सहारनपुर : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव समय पर होंगे या किन्हीं परिस्थितियों के चलते इनको टाला जाएगा। इसको लेकर हर कोई कंफ्यूज है। क्योंकि अटकले यह थी कि चुनाव समय पर नहीं होगा। लेकिन पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर बार-बार बयान देते थे कि चुनाव समय पर ही होगा। इसी दौरान मै पत्रकार इन्तखाब आज़ाद ने ठोक ठोक कर लिखा कि पंचायत चुनाव फिल वक्त नहीं होगा। यह चुनाव विधानसभा चुनाव 2027 के साथ या फिर विधानसभा चुनाव के बाद होगा। मेरी इस बात पर आज पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने यह कहकर मोहर लगा दी, कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 12 जुलाई तक करा लिए जाएंगे।

ग्राम पंचायत की पहली बैठक 27 मई 2021 को हुई थी जिसके अनुसार इनका 5 साल का कार्यकाल 26 मई 2026 को समाप्त हो रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानी का चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों ने युद्ध स्तर पर काम छेड़ रखा था और जिला पंचायत का चुनाव लड़ने वाले संभावित उम्मीदवारों से भी विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता टिकट देने के नाम पर मोटी रकम वसूल रहे थे कुछ राजनीतिक दलों के नेताओं ने अपने खास प्रतिनिधियों को जातीय समीकरण के आधार पर दूसरी पार्टियों में भेज कर टिकट के दावेदारी की लाइन में खड़ा कर दिया था। लेकिन ऐसे लोगों की उम्मीदों पर इस वक्त पानी फिर गया है। क्योंकि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव अब विधानसभा चुनाव 2027 के बाद ही होगा, भले ही अब फिर से पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने यह कहा हो कि 12 जुलाई तक हम चुनाव करा लेंगे।

पंचायती राज विभाग में अपने भरोसेमंद सूत्रों के मुताबिक ही मैं पत्रकार इन्तखाब आजाद ने यह खबर लिखी और अपने वीडियो संदेश में कही थी, कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव SIR, जाति आधारित जनगणना, पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन ना होना और पिछड़े वर्ग आरक्षण के मुद्दे को लेकर टाल दिया जाएगा और ऐसा ही हुआ भी है। जल्द आपके संबंध में खबरें पढ़ने को मिल जाएंगे।

विभिन्न राजनीतिक दलों से विधानसभा चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के लिए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का ना होना आराम देह खबर है। क्योंकि उनके लिए बड़ी सर दर्द दी थी कि जिस भी अपने कार्यकर्ता को टिकट न देते वही दूसरे खेमे में जाकर खड़ा हो जाता है। इसलिए हमारी जानकारी के मुताबिक लगभग यह फाइनल है कि चुनाव नहीं होगा-?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button