
देहरादून : महानगर महिला मोर्चा सुमन सिंह की अध्यक्षता में समस्त पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रीय पार्षदों ने सौरभ थपलियाल का स्वागत करते हुए महिला सुरक्षा के लिए सभी वार्डों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की घोषणा पर उनका दिल की गहराइयों से आभार व्यक्त किया।
रक्षाबंधन के पावन अवसर पर महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह घोषणा की, निश्चित रूप से महिला सुरक्षा और विश्वास की भावना को और अधिक मजबूत करेगी। सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था से असामाजिक एवं आपराधिक गतिविधियों पर निगरानी रखने में सहायता मिलेगी तथा अपराधों में कमी लाने की दिशा में भी यह एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।
इस अवसर पर महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष सुमन सिंह ने कहा सौरभ थपलियाल द्वारा महिला सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने की घोषणा का हम महानगर महिला मोर्चा की ओर से स्वागत करते है। हमें पूर्ण विश्वास है कि जल्द ही इस योजना को धरातल पर उतारा जाएगा, जिससे महिलाओं को और अधिक सुरक्षित वातावरण प्राप्त होगा।
इस अवसर पर वरिष्ठ पार्षद अमिता सिंह, महानगर महिला मोर्चा के सदस्य एवं पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।



