
देहरादून : सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस (सीटू) से संबद्ध आंगनवाड़ी कार्यकत्री सेविका कर्मचारी यूनियन की बैठक प्रांतीय अध्यक्ष जानकी चौहान की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई बैठक में 15 सितंबर 2026 से मांगों को लेकर आंदोलन होगा शुरू किया जाएगा ।
आज देहरादून के कांवली रोड के स्थित सीटू कार्यालय में हुई बैठक में 3 मार्च 2024 को हुए आंदोलन के पश्चात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आंदोलन कर रही आंगनवाड़ी , आशा व भोजन माताओं के पदाधिकारियों से भेट कर उनका मानदेय बढ़ाने को लेकर एक हाईपावर कमेटी की घोषणा की थी किंतु आज तक भी मानदेय में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की गई है ।
इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि यह सरकार झूठ का पुलिंदा है इस सरकार के खिलाफ व्यापक आंदोलन किया जाएगा और जब तक मांगे पूरी नहीं होती है तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
इस अवसर पर तय किया गया कि प्रथम चरण में 15 सितंबर को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा उसके पश्चात ब्लॉक मुख्यालयों पर प्रदर्शन किये जाएंगे ये प्रदर्शन
17 सितंबर 2026 से शुरू होंगे उसके पश्चात राज्य सचिवालय पर महा पड़ाव किया जाएगा और इस सरकार को मांगे मानने के लिए मजबूर किया जाएगा।
इस अवसर पर सीटू के प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र सिंह नेगी,जिला महामंत्री लेखराज, आंगनवाड़ी यूनियन की प्रांतीय अध्यक्ष जानकी चौहान , कार्यकारी अध्यक्ष जानकी रावत , महामंत्री चित्रकला , कोषाध्यक्ष लक्ष्मी पंत ज्योतिका पाण्डेय ,महिला समिति की अध्यक्ष माला गुरुंग , सुनीता रावत , आदि उपस्थित थी ।



