उत्तराखंडगढ़वालदेहरादून

नशा तस्करों के खिलाफ ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने खोला मोर्चा।

गवानपुर/रुड़की : देवभूमि उत्तराखंड को नशा मुक्त करने के लिए अभियान चलाया हुआ है। जिसमें सरकार ने कठोर कदम उठाए हुए हैं। उत्तराखंड पुलिस भी उत्तराखंड को नशा मुक्त करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। पुलिस द्वारा गांव दर गांव चौपाल लगाकर नशा मुक्ति अभियान को साकार करने में लगी हुई है।

इसी कड़ी में आज भगवानपुर ब्लॉक के मुकर्रमपुर उर्फ कालेवाला गांव में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मुनीर आलम गौर ने गांव में एक बैठक की। जिसमें उन्होंने ग्रामीणों से कड़े शब्दों में कहा कि गांव में किसी भी प्रकार के नशे को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर कोई नशा करता या नशा बेचता मिलता है, तो इसकी सूचना वह तुरंत पुलिस को देंगे।
इसी के साथ-साथ उन्होंने गांव में मिल रही गौ कशी की सूचनाओं पर भी कड़े शब्दों में कहा कि गांव में गोकशी को हरगिज बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि खेड़ी शिखोपुर गाँव के मामले के बाद गौ हत्यारो ने अपना ठिकाना कालेवाला गांव के खेतों में बनाया हुआ है। जिस पर आज पुलिस की छापेमारी हुई थी, लेकिन पुलिस को कुछ नहीं मिला। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की हरकतें अगर गांव में होती है, तो ग्रामीण एकजुट होकर ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस को सूचित करेंगे। और ऐसे लोगों को जेल की सलाखों के पीछे भेजने का काम करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button