उत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

बसपा ने दिग्विजय सिंह को पुन: बनाया जिला अध्यक्ष।

देहरादून : बहुजन समाज पार्टी ने देहरादून संगठन में बदलाव करते हुए एक बार फिर दिग्विजय सिंह को जिला अध्यक्ष बनाया है।

पार्टी संगठन को मजबूत बनाने हेतु पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के दिशा निर्देशों अनुसार प्रदेश अध्यक्ष चौधरी अध्यक्ष शीशपाल सिंह द्वारा दिग्विजय सिंह को जिला अध्यक्ष देहरादून बनाया गया है।

चौधरी शीशपाल सिंह ने कहा दिग्विजय सिंह बसपा के पुराने कार्यकर्ता विभिन्न पदों पर रहे है, इसलिए इन्हें पुनः जिला अध्यक्ष बनाया गया है इससे पार्टी को मजबूती मिलेगी।

इस दौरान प्रभारी प्रदेश कार्यालय उत्तराखंड द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया जिला प्रभारी प्रदीप कुमार और स्पर्श प्रालियान, जिला अध्यक्ष दिग्विजय सिंह, उपाध्यक्ष मोहम्मद रफत अली, महासचिव सत्येंद्र चोपड़ा, सचिव प्रमोद कुमार, कोषाध्यक्ष जयप्रकाश को नियुक्त किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button