उत्तराखंडदेहरादून

वकील विकेश नेगी को गुंडा एक्ट लगाकर किया जिला बदर।

देहरादून : वकील विकेश नेगी पर गुंडा एक्ट लगाकर पुलिस ने छह महीने के जिला बदर कर दिया। गुरुवार को पुलिस ने विकेश नेगी को गिरफ्तार किया। डाट कॉली टनल पार कर यूपी की सीमा में ले गए। वहां ढोल बजवाकर छोड़ा गया। इस दौरान चेतावनी दी गई कि छह महीने से पहले जिले में वापस आया तो गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि आदतन अपराधियों के खिलाफ गुंडा और गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। बताया कि विकेश नेगी पुत्र सोबत सिंह निवासी वीर चन्द्र सिंह गढवाली मार्ग, धर्मपुर देहरादून आदतन और शातिर किस्म का अपराधी है।

विकेश के खिलाफ बलवा, जान से मारने की धमकी, अवैध रूप से भूमि पर कब्जा और धोखाधड़ी के कुल पांच केस रायपुर, डोईवाला और नेहरू कॉलोनी थाने में दर्ज हैं। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट डीएम सोनिका को भेजकर गुंडा एक्ट लगाने की अनुमति मांगी गई।

डीएम से अनुमति मिलने पर गुरुवार को आरोपी को छह महीने से जिला बदर किया गया, आरोपी को नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया और जिले की सीमा के बाहर छोड़ते हुए छह महीने तक वापस न आने की हिदायत दी गई।

आरटीआई से खुलासे कर चर्चा में आए

अधिवक्ता विकेश नेगी ने सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत कई खुलासे किए थे। सैन्य धाम निर्माण में अनियमितता और मेयर गामा के खिलाफ विकेश नेगी ने मोर्चा खोला था। इससे पहले गोल्डन फॉरेस्ट और चाय बागान की जमीन पर कब्जे मामले में हाईकोर्ट कई आदेश कराए।

हाईकोर्ट के आदेश पर जिला प्रशासन को भी कई फैसले लेने पड़े थे। जमीन मामला उछला तो भाजपा का नया बन रहा प्रदेश कार्यालय भी घिरा और निर्माण रुक गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button