उत्तर प्रदेश

जंक्शन के वेटिंग हॉल में आग लगने से यात्रियों में मची भगदड़।

ब्रेकिंग चंदौली..खबर यूपी के चंदौली से है जहाँ पं दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के वेटिंग हॉल के उपर एस एंड टी और टेलीकॉम ऑफिस है जहां से बुधवार की सुबह अचानक धुंए की गुब्बार निकलता दिखाई दिया वेटिंग हॉल में प्रतीक्षारत यात्रियों ने जब धुंआ देखा तो सभी के होश उड़ गए। धुंआ इतना ज्यादा था की मानो आसमान में बादल घिर आई हो। आनन-फानन में यात्री स्टेशन से बाहर निकलने लगे सूचना पर जीआरपी और आरपीएफ के जवान सहित रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को सूचना देने के साथ जवानों ने तत्परता दिखाते हुए यात्री हॉल को खाली कराया। इसी बीच पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब आधे घंटे की कड़ी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया हालात सामान्य होने के बाद अधिकारियों ने मौके का जायजा लिया। फिलहाल इस आगजनी में मशीनें और केबल जलने की बात सामने आई है और कितना नुकसान हुआ है ये स्पष्ट नही हो पाया है।रि

रिपोर्ट… शमशेर चौधरी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button