रेलवे ट्रैक से आर पी एफ ने बरामद किया भारी मात्रा में शराब।

चंदौली : सैयदराजा और चंदौली मझवार स्टेशनों के बीच ट्रैक के किनारे पड़े 23 बोरी में रखे शराब को बरामद किया, बरामद शराब की अनुमानित कीमत ढाई लाख रुपए है, इस दौरान तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले, डीडीयू रेल मंडल के रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट मानसनगर के क्षेत्राधिकार में सैयदराजा व चंदौली मझवार स्टेशन के मध्य एल सी गेट संख्या 75 के पास डीएफ सीसीलाइन पर चलने वाली मालगाड़ियों को रोककर तस्करों द्वारा शराब की तस्करी किये जाने की सूचना मिली थी
सूचना के आधार पर उपनिरीक्षक राजेश कुमार चन्द के नेतृत्व में रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट मानसनगर की एक टीम गठित कर रेसुब कैंपिंग स्टाफ चंदौली मझवार वं सैयदराजा को साथ लेकर इंगित स्थान पर नाकाबंदी की, इसी दौरान डाउन में एक मालगाड़ी एसीपी का हार्न देते हुए खड़ी हुई इस दौरान कुछ लोगों का हरकत दिखाई दिया शक होने पर टीम द्वारा तत्काल गाड़ी को अटेंड किया तो वे सभी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में सफल रहे ।
वहीं रेलवे ट्रैक के किनारे कुल 23 बोरी में रखे तस्करी के शराब को बरामद किया गया है उक्त शराब कीमत लगभग 2.50000रुपया बताई गई है, इस बाबत एस आई राजेश चंद ने बताया बरामद शराब सम्बन्धित विभाग को सुपुर्द किया जाएगा शीघ्र ही शराब तस्करों को गिरफ्तार किया जाएगा।
रिपोर्ट… शमशेर चौधरी



