उत्तर प्रदेश

धूमधाम के साथ मनाया गया जैन मिलन का 50 वां स्थापना दिवस।

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन।

जैन मिलन बड़ौत का 50 वां स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान भारतीय जैन मिलन के क्षेत्र संख्या 5 की प्रथम क्षेत्रीय कार्यकारिणी की बैठक भी हुई। इसमें भारतीय जैन मिलन की बड़ौत, मेरठ, खेकड़ा, बागपत, हापुड़ की विभिन्न शाखाओं के अध्यक्ष, मंत्री एवं राष्ट्रीय व क्षेत्रीय पदाधिकारी सम्मिलित हुए। कार्यक्रम के स्वागत अध्यक्ष वीर कमल जैन, चित्र अनावरणकर्ता वीर आदीश जैन एवं दीप प्रज्वलनकर्ता वीरांगना अंजली जैन रहे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय विशिष्ट संरक्षक वीर सुरेश जैन ऋतुराज, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीर मनोज कुमार जैन ने अपने संबोधन मे कहा कि जैन समाज के ऊपर कभी भी कोई संकट आयेगा तो उसको बर्दाश्त नही किया जायेगा, उसका मुंहतोड जवाब दिया जायेगा। इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रदीप जैन एडवोकेट, क्षेत्रीय मंत्री वीरांगना राखी जैन, नवीन जैन बब्बल, शाखा अध्यक्ष वीर पुनीत जैन, शाखा मंत्री वीर अनुराग मोहन, डॉ संजय जैन (सन्मति हॉस्पिटल), डॉ संजय जैन (होम्यो), राजेन्द्र जैन कानूनगो, संजीव जैन डाबर, सुधीर जैन पत्थर वाले, सन्तोष जैन एडवोकेट, विकास जैन, मयंक जैन, आदिश जैन सबगे वाले, कमल जैन किताब, यश जैन पैट्रोल पम्प वाले सहित जैन मिलन परिवार के सभी पदाधिकारीगणों को सम्मानित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button