उत्तर प्रदेश

जनता की समस्याओं को प्रथम प्राथमिकता दें : थाना प्रभारी।

चंदौली : पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई किया जिसमें अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे फरियादियों के आवेदन लेकर उन्हें न्यायोचित गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने का आश्वासन दिया इस दौरान उन्होंने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का गुणवक्ता के साथ निस्तारित करना व न्याय दिलाना ही चन्दौली पुलिस की प्राथमिकता है पुलिस अधीक्षक द्वारा विभिन्न थानाक्षेत्रों से आए आवेदकों की शिकायतो को जनसुनवाई के माध्यम से गंभीरतापूर्वक सुना एवं संबंधित राजपत्रित अधिकारी पुलिस थाना प्रभारी से स्वयं वार्ता कर आवेदक की शिकायत का निराकरण किये जाने हेतु निर्देशित किया। पुलिस अधीक्षक द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जनसुनवाई के दौरान आने वाले नागरिकों आवेदकों फरियादियों के साथ शिष्ट एवं विनम्र व्यवहार किया जाए व प्रत्येक आवेदक की शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुनाकर उसका गुण दोष के आधार पर सकारात्मक कार्यवाही की जाए।

 

रिपोर्ट : शमशेर चौधरी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button