उत्तराखंडदेहरादून

जुलाई-अगस्त में होंगे शिक्षक एसोसिएशन के जनपदीय अधिवेशन : पाठक।

देहरादून : अंबेडकर भवन सेवला कलां में अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक एसोसिएशन गढ़वाल मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता गढ़वाल मंडल अध्यक्ष अनूप कुमार पाठक द्वारा की गई। सभी का स्वागत संबोधन करते हुए मंडल अध्यक्ष अनूप कुमार पाठक ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी जनपदों में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।

बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि देहरादून एवं टिहरी जनपद के अतिरिक्त पांच जनपदों की कार्यकारिणी का पुनर्गठन अधिवेशन एवं शैक्षिक उन्नयन गोष्टी अनिवार्यतः 31 जुलाई से पहले आयोजित किया जाए अथवा 31 जुलाई से पूर्व अगस्त की तिथि निर्धारित कर ली जाए। अन्यथा की स्थिति में गढ़वाल मंडल कार्यकारिणी द्वारा जिला कार्यकारिणी को भंग कर दिया जाएगा एवं उसके पश्चात मंडल द्वारा ही संबंधित जनपद में चुनाव कमेटी गठित कर अधिवेशन संपन्न करने के लिए मंडल कार्यकारिणी स्वतंत्र होगी। जनपद उत्तरकाशी की उदासीनता को देखते हुए तत्काल रूप से कार्यकारिणी भंग की गई।

बैठक में मंडलीय कोषाध्यक्ष सुशील कुमार कांडली ने आय-व्यय की पारदर्शिता व अभिलेखीकरण के लिए सभी जनपदों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

बैठक को प्रांतीय अध्यक्ष संजय कुमार टम्टा ने संबोधित करते हुए अब तक प्रांत के द्वारा किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी दी और कहा कि संगठन में व्यक्ति नहीं पद की गरिमा का अनुपालन किया जाना चाहिए। प्रदेश महामंत्री महेंद्र प्रकाश ने प्रांतीय कार्यकारिणी द्वारा प्रधानाचार्य पदों पर सीधी भर्ती के संबंध में उच्च न्यायालय नैनीताल में लगी रिट की विस्तार पूर्वक जानकारी दी।

बैठक का संचालन गढ़वाल मंडल मंत्री मांगेराम मौर्य ने किया।

बैठक में प्रांतीय उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह तोमर गढ़वाल मंडल अध्यक्ष अनूप कुमार पाठक महामंत्री मांगेराम मौर्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामलाल देशमुख उपाध्यक्ष मधुबाला पंवार कुमाऊं मंडल उपाध्यक्ष नंदकिशोर टम्टा कुमाऊं मंडल मंत्री सुनील कुमार टम्टा सुशील बाराकोटी, पूर्व प्रांतीय महामंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह बुटोइया. गढ़वाल मंडल संरक्षक किरण पाल सिंह, महावीर श्रीयाल, जिला मंत्री देहरादून नरेश टम्टा, उपाध्यक्ष बृजेश कुमार, उपाध्यक्ष अर्चना सतीश, किरण सिंह, जिला अध्यक्ष हरिद्वार मेघराज सिंह, जिला अध्यक्ष रुद्रप्रयाग जगदीश बंगरवाल, जिला मंत्री पौड़ी जगदीश राठी, जिला मंत्री टिहरी रमेश गडकोटी, राम प्रकाश सोनी, मनीष इत्यादि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button