पत्रकारों ने ट्रेनों यात्रियों को पिलाया शीतल एवं मीठा जल।

नसीम अहमद
स्योहारा। ,प्रेस क्लब के तत्वाधान में स्योहारा रेलवे स्टेशन पर चार रेल गाड़ियों में सफ़र कर रहे सैकड़ो यात्रियों को शीतल जल पिलाया गया।
प्रेस क्लब के संरक्षक डॉक्टर मनोज कुमार वर्मा, वीरेंद्र पुष्पक, कांता प्रसाद पुष्पक, अध्यक्ष शारिक जैदी, महामंत्री नजम सिद्दीकी के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। जिसकी सर्वत्र सरहना की जा रही है।
प्रेस क्लब के सभी पदाधिकारी शनिवार प्रातः 7:30 बजे रेलवे स्टेशन पर एकत्र हुए।
इसके बाद लिंक एक्सप्रेस, जनसेवा एक्सप्रेस, सियालदह एक्सप्रेस तथा ऋषिकेश पैसेंजर में सैकड़ो यात्रियों को शीतल जल की थैलियां वितरित की गई।
इस अवसर पर संरक्षक डॉ मनोज कुमार वर्मा ने कहा कि इन ट्रेनों में दूर-दूर के यात्री सफर करते हैं। भीषण गर्मी में पानी की बहुत परेशानी होती है। प्रेस क्लब द्वारा यह कार्य आगे भी जारी रहेंगे। कार्यक्रम में
मनोज कुमार वर्मा, वीरेंद्र पुष्पक, कांता प्रसाद पुष्पक, शारिक ज़ैदी, नजम सिद्दीकी, मोहम्मद आलम, शानू सिद्दीकी, नसीम अहमद,मुकेश रस्तौगी, राजा पुष्पक, प्रशान्त रस्तौगी, राजीव गुप्ता, इमरान मंसूरी, सफ़दर हाशमी, फ़हीम ज़ैदी, नैपाल सिंह, मोहित रस्तौगी, सर्वेंद्र रस्तौगी, फ़हीम खान आदि का योगदान रहा।



