उत्तर प्रदेश
शारिक ज़ैदी अध्यक्ष, नजम सिद्दीकी महामंत्री और मोहम्मद आलम को बनाया कोषाध्यक्ष।

नसीम अहमद 
स्योहारा,धामपुर मुरादाबाद रोड स्थित लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में प्रेस क्लब स्योहारा (स्थापित वर्ष 1978) की एक मीटिंग का आयोजन किया गया। मीटिंग में प्रेस क्लब के सदस्यों की सहमति से शारिक ज़ैदी को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा नजम सिद्दीकी को महामंत्री तथा मोहम्मद आलम को कोषाध्यक्ष चुने गए। इस अवसर पर प्रेस क्लब स्योहारा के संरक्षक तथा वरिष्ठ समाजसेवी डॉ मनोज कुमार वर्मा, डॉक्टर वीरेंद्र पुष्पक, पूर्व प्रेस कलब अध्यक्ष कांता प्रसाद पुष्पक, सरफराज सैफी, शारिक ज़ैदी, नजम सिद्दीकी, मोहम्मद आलम, नसीम अहमद,तारिक ज़ैदी, इमरान मंसूरी, सफदर हाशमी, मुकेश रस्तौगी, शानू सिद्दीकी, प्रशांत रस्तौगी, राजा पुष्पक, राजीव गुप्ता आदि मौजूद रहे।


