
पौड़ी : गुमखाल और सतपुली के बीच एक टाटा सूमो वाहन जिसमें 09 लोग सवार थे, के लगभग 150 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना पर SDRF उत्तराखंड पुलिस द्वारा स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर रेस्क्यू अभियान चलाते हुए अत्यधिक विषम परिस्थितियों के बीच खाई में उतरकर 09 लोगों को रेस्क्यू किया गया।
हादसे में घायल कीर्ति रावत पुत्री महिपाल सिंह, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम कसानी, ब्लॉक बीरोखाल, जनपद पौड़ी गढ़वाल, भगवती देवी पत्नी जसपाल सिंह रावत, उम्र 43 वर्ष, निवासी कसानी, बीरोखाल, (गंभीर घायल), रश्मि पुत्री जसपाल सिंह रावत, उम्र 24 वर्ष, निवासी कसानी बीरोखाल, सरोजनी देवी पत्नी दिगम्बर रावत, उम्र 43 वर्ष, निवासी कसाई, बीरोखाल, अनीता देवी पत्नी जगबीर सिंह, उम्र 40 वर्ष, निवासी कसाई, बीरोखाल, सूरजपाल सिंह रावत पुत्र बख्तावर सिंह, उम्र 46 वर्ष, निवासी कसाई बीरोखाल,
राधा देवी पत्नी गोवर्धन सिंह, उम्र 75 वर्ष, निवासी कसानी, बीरोखाल, संजय पुत्र चंद्रपाल, उम्र 20 वर्ष, निवासी कसानी बीरोखाल, सूरज गुसाई पुत्र राजेंद्र सिंह गुसाई, उम्र 28 वर्ष (चालक), निवासी कसाई बीरोखाल, कलावती देवी पत्नी नंदन सिंह, उम्र 65 वर्ष, निवासी कसानी बीरोखाल शामिल हैं।

