उत्तराखंडदेहरादून

बदरीनाथ हाईवे पर वाहन अलकनंदा नदी में गिरा, कई लोगों की मौत।

चमोली : बदरीनाथ हाईवे पर एक टेम्पो ट्रैवलर वाहन अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में जा गिरा, बताया जा रहा है की सभी यात्री दिल्ली गुड़गांव से चारधाम यात्रा पर आए थे, वाहन में कुल 26 लोग सवार थे, जिनमें 15 लोगों की मौत हो गई है जबकि अन्य लोग घायल हुए है। गम्भीर रूप से घायलों को हेलीकॉप्टर के माध्यम से हायर सेंटर रेफर किया गया।

हादसा बदरीनाथ हाईवे पर रेंतोली के पास हुआ है सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई एसपी डाॅ. विशाखा अशोक भदाणे ने हादसे की पुष्टि की है वहीं मौके पर रेस्क्यू अभियान जारी है।

वहीं हादसे पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया है सीएम धामी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि रुद्रप्रयाग में टेम्पो ट्रैवलर के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत पीड़ादायक समाचार प्राप्त हुआ। स्थानीय प्रशासन व SDRF की टीमें राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी हुई है। घायलों को नजदीकी चिकित्सा केंद्र पर उपचार हेतु भेज दिया गया है जिलाधिकारी को घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं।

ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें बाबा केदार से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं, मृतकों का जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग में होगा पोस्टमार्टम किया जाएगा।

1- वदना शर्मा, उम्र-30 ब्लाक -ए नोयडा, यूपी
2- महिमा त्रिपाठी, उम्र-23, उत्तरप्रदेश
3-कु शुभम सिंह उम्र, 27, सेक्टर-51 नोयडा, यूपी
4- नमिता शर्मा उम्र 30, यूपी
5-लक्ष्य अग्रवाल, उम्र 22, मथुरा, यूपी
6-अमित, पुत्र मनोहर सिंह, उम्र 27, मध्य प्रदेश
7- शंशाक, बिष्ट पुत्र नरेन्द्र बिष्ट, हल्द्वानी

एयर लिफ्ट किए गए मरीजों का विवरणः-

1- धमेन्द्र कुमार उर्फ सैम पुत्र मोहन राम उम्र-23, दिल्ली कैंट
2- सौनिक, उम्र 24, सोनीपत, हरियाणा
3- आदित्य, उम्र 25, मथुरा, उत्तर प्रदेश
4- छवि, उम्र, झाँसी, उत्तर प्रदेश
5- अभिषेक,
6- देव, 24, दिल्ली, उत्तर प्रदेश [ उपचार के दौरान मृत

एक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पायी है।

मृतकों की सूची

1- स्मृति शर्मा, उम्र-28, पुत्री राजेश कुमार, डी-01 मुर्धवा हाईटेक काॅलोनी, रेनुकूट सोन भद्र उत्तर प्रदेश
2- मोहनी पाॅण्डे उम्र- 27, पुत्री महेश प्रसाद पांडे, जगपुर प्रतापगढ़ उत्तरप्रेदश।
3- करन सिंह, [ वाहन चालक], अलीगढ,
4- निकिता भट्ट, खटिमा, उत्तराखंड
5- गुरुकीरत सिंह,
6- आकांक्षा, झाँसी, उत्तर प्रदेश
7- स्मृति त्रिपाठी, उत्तरप्रदेश
8- अंजली श्रीवास्तव
9- निकेत सुनील शर्मा,
10- बृजेश बिष्ट, उत्तराखंड।

जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग में लोगों की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button