
नई दिल्ली में स्थित “उत्तराखण्ड निवास” के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य में तेजी लाने और तय सीमा पर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर श्रमिकों से भी भेंट कर उन्हे प्रोत्साहित किया। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद राष्ट्रीय राजधानी में यह भवन उत्तराखण्ड की वास्तुकला शैली का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करेगा।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को चारधाम यात्रा मार्गों पर भी आवश्यकता के अनुरूप राज्य अतिथि गृहों के निर्माण के संबंध में सर्वे कर प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।



