चलती रोडवेज बस पर गिरा पेड़, पांच की मौत।

बाराबंकी : शुक्रवार को भीषण सड़क हदसा हुआ है. चलती अनुबंधित रोडवेज बस पर एक पेड़ गिर गया. जिसमें बस के ड्राइवर सहित पांच लोगों की मौत हो गई. हादसा इतना भयानक था कि बस में बैठे कई यात्री उसमें दब गए. अचानक हुए हादसे से मौके पर हड़कंप मच गया. मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत रेस्क्यू करना शुरू किया. फंसे यात्रियों को निकालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है. ये बस बाराबंकी से हैदरगढ़ जा रही थी. मरने वालों में दो शिक्षिका और एक लेखपाल भी शामिल हैं. घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है. जहां उनका इलाज जारी है।
सीएमओ अवधेश यादव ने बताया कि बस पर पेड़ गिरने से हादसा हुआ है. एक घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि को पांच लोगों को मृत हालत में लाया गया है. उनकी पहचान कराकर परिजनों को सूचना दी जा रही है. जैदपुर थाने की पुलिस मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है और फंसे यात्रियों को बस से निकालकर जिला अस्पताल भिजवाया जा रहा है।
वहीं इस भीषण हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है साथ ही 5 लाख रुपये सहायता देने की घोषणा भी की है. मुख्यमंत्री ऑफिस की ओर से जारी बायन में कहा गया कि, ‘सीएम योगी ने जनपद बाराबंकी में सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और मृतकों के परिजनों को 05 लाख की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री जी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनका समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं. साथ ही, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।


