
देहरादून : विभिन्न राजनैतिक दलों सामाजिक संगठनों ने फुटपाथ व्यवसायियों का उत्पीड़न रोकने तथा सर्वोच्च न्यायालय के दिशा निर्दैशों के अनुरूप वैन्डरजोन घोषित होने तक यथावत रोजगार करने देने की मांग ।
देहरादून : विभिन्न राजनैतिक दलों एवं सामाजिक संगठनों ने फुटपाथ ,रेहड़ी ,पटरी ,फेरी लधु व्यवसायियों के उत्पीड़न रोकने तथा सर्वोच्च न्यायालय के दिशा निर्देशों के अनुरूप वैन्डरजोन घोषित होने तक सभी को यथावत रोजगार करने देने की अनुमति का समर्थन किया है ।उक्त मांग का समर्थन करते हुऐ उत्तराखण्ड के राज्यपालजी एवं मुख्यमंत्रीजी से मांग की ।फुटपाथ व्यवसायियों के समर्थन में पिछले कुछ समय से हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है ।अब तक लगभग एक हजार से भी अधिक फुटपाथ व्यवसायियों तथा समर्थन में अन्य दलों एवं संगठनों ने हस्ताक्षर किये हैं ,जो कि प्रदेश के मुखिया को सौंपा जाऐगा ।
हस्ताक्षर करने वालों में भाजपा को छोड़कर सीपीआई ,सीपीआईएम ,सीपीआई (एम एल) कांग्रेस ,सपा , जेडीएस ,राष्ट्रीय उत्तराखण्ड पार्टी पहाड़ी पार्टी ,सीआईटीयू ,एटक ,इन्टक भीम आर्मी ,जनवादी महिला समिति ,महिला मंच ,चेतना आन्दोलन ,एआईएलयू , नेताजी संघर्ष समिति ,अम्बेडकर युवा समिति ,बीजीवीएस ,पी एस एम ,राष्ट्रीय अनूसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग ,पूर्व सैनिक संगठन ,एस एफ आई ,किसान सभा ,जस्टिस फाउंडेशन ,बीज आन्दोलन ,सर्वोदय मण्डल ,आकाश विकलांग सेवा समिति जनसंवाद सहित अनेक सामाजिक संगठनों सहित समाज से जुड़े बुध्दिजीवियों ने समर्थन किया है ।
सस्ताक्षर करने वालों समर भण्डारी (सीपीआई), राजेन्द्र नेगी (सीपीआईएम) ,इन्द्रेश मैखुरी (सीपीआईएमएल ),डा एस एन सचान (सपा),आशालाल (कांग्रेस), नवनीत गुसांई (,आयूपी),हरजिंदर सिंह (जेडीएस), एस एस पांगती (पूर्व आईएएस), पीसी थपलियाल (पूर्व सैनिक संगठन), लेखराज (सीआई टीयू), अशोक शर्मा (एटक)_हीरासिंह बिष्ट (इन्टक), सुरेन्द्र सिंह सजवाण (किसान सभा), शंकर गोपाल (चेतना आन्दोलन), कमला पन्त (महिला मंच) इन्दुनौडियाल(जेएमएस ),इन्द्रैश नौटियाल (बीजीवीएस),विजय भट्ट (पीएसएम), आजम खान (भीम आर्मी )सतीश धौलाखण्डी (जनसंवाद)_सुरेश कुमार (उत्तराखण्ड आन्दोलन कारी परिषद) प्रभात डण्डरियाल (नेताजी संघर्ष समिति), शम्भू प्रसाद ममगाई (एआईएलयू),जयकृत कण्डवाल(उत्तराखण्ड पीपुल्स फोरम),हरिओम पाली (इफ्टा) नितिन मलैठा (एस एफ आई),एडवोकेट हरवीर कुशवाहा (सर्वोदय) बीजू ने गी (बीज बचाओआन्दोलन),डाक्टर गजेन्द्र बहुगुणा (समान्तर संवाद)डाक्टर वी के डोभाल ,चौधरी नरेश वैश्य (पिछड़ा वर्ग)सुन्दर थापा (,विकलांग समिति )दिनेश नौटियाल (कार्डिनेशन कमेटी आफ पैन्शनर्स एवं सीनियर सिटीजन एसोसिएशन। उत्तराखण्ड आदि कै समर्थन हस्ताक्षर शामिल है।
उक्त जानकारी सी पी एम के सचिव अनंत आकाश ने दी।



