उत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

अतिक्रमण के नाम पर गरीबों को उजाड़ने का बसपा ने किया विरोध।

देहरादून : राज्य में लोकसभा चुनाव के बाद बिजली दरों में बढ़ोतरी व राज्य के बिजली विभाग का  निजीकरण कर राज्य की जनता के साथ छल किया जा रहा है, जिसकी बहुजन समाज पार्टी घोर निंदा करती है।

अब हाई कोर्ट के फैसले की आड़ लेकर गरीबों को उजाड़ने की तैयारी का भी पार्टी घोर विरोध करते हुए कहना चाहती है कि सरकार एवं प्रशासन गरीबों को निशाना बनाकर बड़े-बड़े अतिक्रमण कार्यों को बचा रहे है।

बहुजन समाज पार्टी इस ज्ञापन के माध्यम से मांग करती है कि अतिक्रमण हटाने की आड़ में गरीबों को उजाड़ने की कार्यवाही पर अविलंब रोक लगाई जाए और बिजली के निजीकरण व दरों की बढ़ोतरी को भी वापस किया जाए।

अन्यथा बहुजन समाज पार्टी को व्यापक स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होगी, जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन एवं प्रशासन की होगी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button