उत्तर प्रदेश

झूठ रेप केस में लड़के की सजा अब लड़की को काटनी पड़ेगी और देना होगा जुर्माना।

बरेली : एक ऐसा मामला सामने आया है, जिससे अदालत भी हैरान रह गई, महिलाओं के अत्याचार में फंसे एक लड़के को बिना किसी कारण बिना किसी गलती के 4 साल की जेल की सजा मिली, युवती ने पूरे षडयंत्र के तहत युवक को फंसाया और अदालत में सुनवाई के दौरान अपनी गवाही से मुकर गई तो इस मामले का खुलासा हुआ।

हकीकत जब अदालत के सामने आई तो कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए लड़के को दोष मुक्त किया और लड़की को भी उतनी ही सजा सुनाई, कोर्ट ने कहा कि जितने दिन की लड़के ने सजा काटी है, उतने ही दिन की सजा लड़की को भी जेल में काटनी होगी, इसके अलावा अदालत ने आर्थिक जुर्माना भी लगाया है।

अदालत ने कहा है यदि लड़का जेल के बाहर रहता तो काम मजदूरी करते हुए इतने समय में 5,88000 से अधिक रुपए कमा लेता, इसलिए लड़की से यह रकम वसूल करके लडके को दी जाए, यदि ऐसा नहीं होता है तो लड़की को 6 महीने की अतिरिक्त सजा भी होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button