
देहरादून : उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है, कल 28 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देहरादून में राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ करेंगे, प्रदेश के सात जिलों में 19 स्थानों पर राष्ट्रीय खेलों का आयोजन किया जाना है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या ने सभी अधिकारियों को खिलाड़ियों के साथ समन्वय बनाने के निर्देश दिए है, उनके निर्देश के बाद राष्ट्रीय खेलों में शामिल होने वाले 10,000 से अधिक खिलाड़ियों से उत्तराखंड खेल विभाग लगातार संपर्क में जुटा है।
तमाम जगहों पर खिलाड़ी पहुंच गए हैं और अब कल एक भव्य समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 38वें राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ करेंगे।


