
नई दिल्ली : केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने मौजूदा टोल टैक्स व्यवस्था खत्म करने की घोषणा की है। उन्होंने गुरुवार को यह जानकारी साझा करते हुए कहा कि अब से सड़कों पर लोगों को जगह-जगह रूक कर टोल टैक्स नहीं देना होगा बल्कि यह प्रक्रिया ऑटोमेटिक हो जाएगी।
केंद्रीय परिवहन मंत्री ने कहा कि अब निकास के समय किलोमीटर के हिसाब से नए सिस्टम से स्वत: टैक्स कट जाएगा। यह दो महीने के भीतर शुरू हो सकता है। उन्होंने बताया कि सड़क के उपयोग के आधार पर पैसा सीधे बैंक खातों से काटा जाएगा, जिससे यात्रियों का समय और पैसा बचेगा।

