पंजाब

भीषण सड़क हादसा, महिलाओं और बच्चों समेत 9 लोगों की मौत, 15 घायल।

पंजाब : फाजिल्का-फिरोजपुर रोड पर आज सुबह एक पिकअप और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई. इस हादसे में 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि 15 अन्य घायल हो गए. घायलों को प्राइवेट और सरकारी अस्पतालों में ले जाया गया. जहां से गंभीर रूप से घायल लोगों को फरीदकोट रेफर किया गया. मरने वाले फाजिल्का के जलालाबाद इलाके के रहने वाले थे जो अपने परिवार की एक बुज़ुर्ग महिला की अस्थियाँ विसर्जित करने डेरा ब्यास जा रहे थे. हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

मिली जानकारी के अनुसार जलालाबाद के एक परिवार के सदस्य अपनी बुजुर्ग माँ की अस्थियाँ विसर्जित करने डेरा ब्यास जा रहे थे. जीप में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों समेत करीब 27 लोग सवार थे. इस हादसे में 5 महिलाओं, 3 पुरुषों और एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि करीब 15 लोग घायल हो गए. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुँच गए. मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है।

परिवार वालों ने बताया कि वे सुबह चार बजे घर से निकले थे और डेरा ब्यास जा रहे थे. किसी ने सोचा भी नहीं था कि धार्मिक कार्यक्रम के लिए शुरू हुई यह यात्रा इतने दुखद तरीके से खत्म होगी. इस हादसे में परिवार के कई सदस्यों की जान चली गई, जिनमें उनके पिता भी शामिल थे।

पुलिस ने बताया, ‘पिकअप गाड़ी में करीब 25 लोग सवार थे और वे जलालाबाद से अमृतसर के ब्यास जा रहे थे. घायलों को फिरोजपुर के सिविल अस्पताल ले जाया गया. गंभीर रूप से घायल लोगों को फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया.’ पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के संबंध में मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।

एक ही परिवार के कई सदस्यों की मौत से पूरे इलाके में मातम छा गया. फिरोजपुर-फाजिल्का नेशनल हाईवे पर हुए इस भयानक हादसे ने कुछ ही पलों में एक खुशहाल परिवार की खुशियां छीन ली. अब पुलिस हादसे की वजहों की जांच में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button