
देहरादून : उत्तरांचल प्रेस क्लब देहरादून में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें बताया गया है कि कासीगा स्कूल में छठे अखिल भारतीय पीसी बत्ता ममोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 2024 का उद्घाटन समारोह 15 अप्रैल 2024 से होगा। शिवालिक पर्वतमाला के माध्यम से स्थित खूबसूरत कासीगा स्कूल में सभी क्रिकेट प्रेमियों का पुनः स्वागत है।
कासीगा स्कूल आधुनिक सुविधाओं से सपन्न और क्रिकेट मैदान द ओवल अपनी विशेषताओं के लिए विख्यात है। यह क्रिकेट मैदान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच की मेजबानी की क्षमता एवं गुणवत्ता रखता है और अरुण जेटली मैदान दिल्ली तथा आई एस बिंद्रा मैदान मोहाली से भी बड़ा है, इन्हीं विशेषताओं के कारण बी सी सी आई से पमाणित इस मैदान ने विजय हजारे तथा रण जी ट्रॉफी क्रिकेट मैच की मेजबानी की है।
राष्ट्रीय स्तर पर अनेक नाम चीनी खिलाड़ियों ने आनंद उठाया है, स्टूडेंट ऑफ़ द इयर व जर्सी फिल्मों जैसी भी इसकी खूबसूर को प्रदर्शित किया गया है, चेरमन रमेश बत्ता के संरक्षण में कासीगा स्कूल का यह क्रिकेट मैदान स्तरीयता में देश भर के सभी विद्यालयों में अपना अंतिम स्थान रखता है तथा हमेशा मैचों की मांग में बना रहता है।
पीसी बत्ता क्रिकेट टूरमेंट के इस महाकुंभ में कासीगा की टीम सहित उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली सहित अन्य राज्यों की 16 टीमें प्रतिभगीता में शामिल हो रही है, जिनकी नजर विद्यालए क्रिकेट स्पर्धा में लाभपतिष्ठित आखिल भारतीय पीसी बत्ता मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के किताब परटिकी रहेंगी, प्रतिवर्ष टीमों के उत्साह में वृद्धि को देखते हुए ऐसा लगता है कि चेयरमैन रमेश भट्ट की संकल्पना को स्वरूप मिल रहा है।
15 अप्रैल 2024 को कासीगा स्कूल के विशाल प्रांगण में उद्घाटन मैच द एशियन स्कूल टीम एक और बालम बॉयज स्कूल टीम दो के बीच कासीगा स्कूल के ओवल में खेला जाएगा, निश्चय ही अखिल भारतीय पीसी बत्ता मेमरियल क्रिकेट टूर्नामेंट भारत भर के प्रतिभावान छात्रों को खिलाड़ियों के रूप में पहचान दिला कर उनके स्तर को उन्नत करने के अपने संकल्प में सफल होगा।



