उत्तराखंडदेहरादून

अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई युवक की मौत।

देहरादून : आज दिनांक 29/03/2024 की प्रातः थाना राजपुर को 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई की NIEPVD राजपुर रोड के पास एक मोटरसाइकिल का एक्सीडेंट हो गया है।

सूचना पर थाना राजपुर से पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची तथा आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी की तो ज्ञात हुआ कि एक मोटरसाइकिल Yamaha FZ नंबर UP81CS 4172, जिसे चालक रविंद्र प्रताप सिंह चला रहा था, अनियंत्रित होकर NIEPVD के पास पेड़ से टकरा गई।

उक्त दुर्घटना में घायल चालक को किसी राहगीर द्वारा अपने निजी वाहन से मैक्स अस्पताल में उपचार हेतु एडमिट किया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों को उक्त घटना की सूचना दे दी गई है। थाना राजपुर पुलिस द्वारा पंचायत नामा व अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

रविंद्र प्रताप सिंह पुत्र ओमप्रकाश सिंह निवासी मकान नंबर 24 मोहल्ला महाजन, देहात जनपद अलीगढ़ उत्तर प्रदेश उम्र 42 वर्ष।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button