उत्तराखंडगढ़वालदेहरादून

डी.जी.पी ने किया जवानों के लिए बनाए गए नवनिर्मित मैस का उद्घाटन।

देहरादून  : पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में जवानों के लिए बनाए गए नवनिर्मित मैस का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर डीजीपी द्वारा जवानों के मनोबल को ऊँचा रखने के लिए उनके वेलफेयर की दिशा में और अधिक प्रयास करने के बाद कही गई।

अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ बनाये गए उक्त मैस को महोदय द्वारा पुलिस कर्मियों को उनके बच्चो के बर्थडे सेलीब्रेशन अथवा अन्य कार्यक्रमों के लिए भी अल्प शुल्क में उपलब्ध कराने हेतु उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए गये।

उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान ए0पी0 अंशुमन (अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था), करन सिंह नगन्याल (पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र), अजय सिंह, (वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून) तथा अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button