
देहरादून : आज दिनांक 16/03/24 को 112 के माध्यम से कोतवाली मसूरी पर सूचना प्राप्त हुई कि कैमल बैक रोड मसूरी देहरादून पर जल निगम का सीवर लाइन का कार्य चल रहा था, जिसमे मलवा गिरने से दो मजदूर ( नेपाली मूल के) उसकी चपेट में आ गए। इस सूचना पर पुलिस गणों नें मौके पर तुरंत पहुंचकर उन्हें 108 के माध्यम से सिविल हॉस्पिटल, मसूरी भिजवाया गया, जिनमें से एक मजदूर की मृत्यु हो गयी व दूसरा घायल है।
नाम पता मृतक –
मंगल थारू पुत्र लेटन थारु निवासी शंकरपुर थाना राजापुर वदिया नेपाल उम्र 24 वर्ष
हाल निवासी – गोकुल निवास पिक्चर पैलेश मसूरी देहरादून
*नाम घायल*
1- भीम बहादुर श्रेष्ठ पुत्र दल बहादुर श्रेठ निवासी ग्राम- चैनपुर वदिया नेपाल उम्र 60 वर्ष
हाल निवासी- गोकुल निवास पिक्चर पैलेश मसूरी देहरादून


