उत्तर प्रदेश

पुलिस एस्कॉर्ट व पिकअप में टक्कर पुलिस के जवान गंभीर रूप से घायल।

चंदौली : कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान के स्कॉट में चलती थी पुलिस वाहन बथावर गांव के समीप हुई टक्कर घायल पुलिस कर्मी ट्रामा सेंटर भर्ती बथावर गांव के समीप क्षतिग्रस्त पुलिस की स्कॉट वाहन सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के बथावर गांव के समीप गुरूवार की देर रात करीब सवा दो बजे अलीनगर की ओर से तेज रफ्तार में आ रही पीकप वाहन ने पुलिस के स्कॉट वाहन में सामने से जोरदार टक्कर मार दिया पुलिस स्कॉट वाहन में सवार पांच पुलिस कर्मियों में ड्राईवर सहित चार पुलिस कर्मी बुरी तरह जख्मी होगये है। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने सभी घायलों को सकलडीहा सीएचसी से डाक्टर की सलाह पर ट्रामा सेंटर के लिये भेज दिया। पुलिस स्कॉट वाहन मऊ जनपद की थी। जो कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान के स्कॉट में चलती है पीकअप चालक वाहन छोड़ फरार होगया। पुलिस ने पीकअप को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गयी है मऊ जनपद के पुलिस की स्कॉट की वाहन कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान के स्कॉट में शामिल होने के लिये जा रही थी। कोतवाली क्षेत्र के बथावर पुलिया के समीप अलीनगर की ओर से तेज रफ्तार में आ रही पीकप अपने साइड से आ रहे पुलिस की स्कॉट वाहन में जोरदार टक्कर मार दिया। पुलिस वाहन में सवार डाईवर सहित चार पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल होगये। जिसमें चंदौली जनपद के बसंतु के मड़ई निवासी थाना अलीनगर 42 वर्षीय श्रवण कुमार ड्राईवर,जौनपुर जनपद के थाना मड़ियाहूं गांव भाकलपार निवासी 25 वर्षीय अभय राज यादव, कुशीनगर थाना रामकेला के तरकुलवा गांव निवासी 28वर्षीय पप्पू जौनपुर जनपद के केराकत थाना अर्न्तगत लुटतीपुर नरहा निवासी 38 वर्षीय जयशंकर यादव गंभीर रूप से घायल होगये। जिसमें एक पुलिस कर्मी बाराबंकी जनपद के रामस्नेही घाट निवासी 25 वर्षीय शुभम वर्मा को मामूली चोट आयी। सूचना पर पहुंचे कोतवाल संजय कुमार सिंह घायल पुलिस कर्मीयों को एम्बुलेंस से सीएचसी लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर डाक्टरों की सलाह पर ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया।

 

रिपोर्ट : शमशेर चौधरी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button