उत्तराखंडदेहरादून

भोजनमाता कामगार यूनियन का सचिवालय पर प्रदर्शन।

शिक्षा महानिदेशक से वार्ता के पश्चात प्रदर्शन समाप्त।

देहरादून : सीटू से सम्बद्ध उत्तराखण्ड भोजनमाता कामगार यूनियन का सचिवालय पर प्रदर्शन शिक्षा महानिदेशक से वार्ता के पश्चात प्रदर्शन समाप्त किया गया ।

इस अवसर पर सीटू के प्रांतीय सचिव ने कहा कि उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी द्वारा 3 मार्च को आशा , आंगनवाड़ी व भोजन माताओं से मुलाकात कर मानदेय बढ़ाने सहित विभिन्न मांगों पर सहमति देते हुए पूरा करने का आश्वासन दिया था ।

किंतु इतने समय बाद भी अभी तक मानदेय बढ़ौतरी का आदेश जारी नही किया गया है जिससे भोजन माताओ में रोष व्याप्त है । जिसका खामियाजा सरकार को लोकसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा ।

इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल जिसमे मोनिका , रेखा राणा व रोशनी कैंतुरा शिक्षा महा निदेशक बंशीधर तिवारी से मिला व अपनी मांगे रखी ।

जिस पर उन्होंने आश्वस्त किया कि उनका मानदेय में व्रद्धि का शदनादेश जल्द ही जारी होगा । उन्होंने विवादित शाशनदेश जिसमे जिन भोजनमाताओ को के पालय स्कूल में नही पढ़ रहे है उन्हें निकालने का है उसे निरस्त करने की बात भी कही जिससे भोजन माताओ को निकालने पर रोक लग सकेगी ।

इस अवसर पर सैकड़ो की संख्या में भोजन माताएं उपस्तिथ । इस अवसर सीटू के उपाध्यक्ष भगवंत पयाल ,कमला गुरुंग बबीता , प्रेमा , मीना नेगी , सुनीता देवी , प्रमिला भंडारी , शांति देवी ,अनीता ,पूनम , निशा , सुचिता आदि बड़ी संख्या में उपस्तिथ थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button