उत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

बसपा ने मतदान में शामिल अधिकारियों, कर्मचारियों तथा सुरक्षा बलों के जवानों को दी बधाई।

देहरादून : लोकतंत्र के महापर्व मे देवभूमि उत्तराखंड की महान जनता ने जिस शालीनता से लोकसभा चुनाव सम्पन्न कराया उसके लिए बहुजन समाज पार्टी प्रदेश की जनता, मतदाता तथा मतदान में शामिल अधिकारियों, कर्मचारियों तथा सुरक्षा बलों के जवानों को बधाई और धन्यवाद देती है।

चौधरी शीशपाल सिंह प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए केन्द्रीय निर्वाचन आयोग, राज्य निर्वाचन आयोग, स्थानीय शासन-प्रशासन तथा मतदान में लगे कर्मचारियों का भी शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए आभार प्रकट करते हुए बधाई दी है।

चौधरी शीशपाल सिंह यह भी दावा किया है कि  पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में प्राप्त मतदान के रूझानों तथा बसपा प्रत्याशियों के प्रति मतदाता के उत्साहपूर्ण व्यवहार से स्पष्ट है कि बसपा पार्टी को भारी बहुमत हांसिल होगा जिससे देश एवं प्रदेश में समावेशी सतत् विकास के संकल्प को आगे बढ़ाया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button