उत्तराखंडगढ़वालदेहरादूनराजनीति

जनसमस्याओं को लेकर 05 को विधानसभा पर होगा विशाल प्रदर्शन।

देहरादून : मार्क्सवादी कम्युनिस्ट ‌पार्टी ने कहा है कि भाजपा की डबल इन्जन सरकार की नीतियों के परिणामस्वरूप आज राज्य की जनता त्रस्त है ,सरकार मंहगाई ,बेरोजगारी तथा भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के बजाय जनता के वास्तविक मुद्दे से हटकर साम्प्रदायिकता ,धर्मान्धता फैलाकर जनता को विभाजित करने का कार्य कर रही है ।

पार्टी की सचिवमण्डल की बैठक में वक्ताओं ने कहा है‌ कि सरकार गरीब,अल्पसंख्यकों तथा समाज के कमजोर वर्ग को तरह – तरह से उत्पीडि़त करने में लगी हुई है जिनमें गरीबों की भूमि से बेदखली तथा फुटपाथ व्यवसायियों का उत्पीड़न के साथ ही ,स्मार्ट सिटी के नाम पर देहरादून सहित ग्रामीण क्षेत्रों में नपाई कर जनता के बड़ी हिस्से की बेदखली की तैयारी शुरु हो चुकी है।इसी प्रकार देहरादून के बिन्दाल एवं रिस्पना के इर्दगिर्द की आबादी ‌को जनसुविधाएं देने के बजाय इलिबैटेड रोड़ की बेदखली की तैयारी है ।

वक्ताओं ने कहा है कि मलिन बस्तियों के नियमतीकरण करने के बजाय ,सरकार अपने चेहतों के माध्यम से स्मार्ट सिटी एवं अन्य योजनाओं के नाम पर धन का भारी दुरूपयोग कर रही है ।वक्ताओं ने कहा है कि नये परिवहन एक्ट के कारण चालकों को परेशान करने की तैयारी शुरु हो चुकी है ।इसी प्रकार सरकार द्वारा छोटे परिवहन व्यवसायियों ,ई रिक्शा ,विक्रम तथा छोटी बस सेवाओं को तरह तरह से परेशान कर इनके स्थान पर बड़ी बड़ी नीजि कम्पनियों को लाने की तैयारी है । इसी प्रकार टोल टैक्स के नाम पर आमजन से डबल बसूली जारी है ।वक्ताओं ने कहा गैस के नाम पर अब उपभोक्ताओं से मोदी सरकार 242 रूपये की अवैध बसूली शुरु कर दी । वक्ताओं ने कहा है कि

उत्तराखंड ऊर्जा प्रदेश होने के बावजूद यहाँ बिजली एवं पानी अन्य राज्यों के मुकाबले काफी मंहगी है।

वक्ताओं ने कहा है कि‌सरकार की देखरेख में भूमाफियाओं तथा सता से जुड़े राजनैतिज्ञों की पो बारा है ,खुलकर सरकारी ,ग्राम पंचायतों तथा आमजन की जमीनों पर कब्जे जारी ।वक्ताओं ने कहा है कि अनियोजित विकास पर्यावरण को भारी क्षति पहुंचा रही है ।

आज सरकार जनता की चिंता करने के बजाय यूसीसी कानून लाकर जनता को विभाजित करने का कार्य कर रही है ।

बैठक में निर्णय लिया गया है पार्टी निम्नलिखित मुर्दों को लेकर 5 फरवरी 024 ,12 बजे राज्य विधानसभा पर प्रदर्शन करेगी ।प्रदर्शन एल आई सी बिल्डिंग हरिद्वार रोड़ धर्मपुर से होगा ।बैठक ने सभी प्रदर्शन में शामिल होने वाले लोगों से अपील‌ की है कि‌वे अधिक से अधिक ‌संख्या में समय पर पहुंचे ।

मुख्य मांगे

( 1)बिजली,पानी का नीजिकरण तथा मूल्यवृद्धि वापस लो ,प्रस्तावित बिजली स्मार्ट मीटर वापस हो ।

(2) ग्रामीण क्षेत्रों में जंगली तथा घरेलू जानवरों से फसलों की सुरक्षा हो तथा घरेलू तथा आवारा जानवारों का रोकथाम हो ।

(3) श्रम कानूनों का उल्लघंन बन्द हो ।

(4)छूटे हुये उत्तराखंड आन्दोलनकारियों का तत्काल चिन्हीकरण हो ।

(5)स्मार्ट सिटी के नाम पर धन का दुरूप्रयोग बन्द हो तथा सहसपुर में नयी स्मार्ट सिटी की सर्वे तत्काल बन्द किया जाये ।

(6)मलिन बस्तियों का नियमतीकरण हो एलिबैटेड रोड़ के नाम पर बिन्दाल ,रिस्पना की बस्तियों को उजाड़ना बन्द करो ।

(7)पीएसीएल के बकायादारों का भुगतान करो ।

(8)ऋषिकेश लालपानी बीर में कूड़ाघर निरस्त हो ।

(9)जनविरोधी नया वैक्लिल एक्ट वापस हो ।

(10)राज्य सरकार साम्प्रदायिक एवं विभाजनकारी यूसीसी विधेयक वापस ले ।

सचिव मण्डल की बैठक में पार्टी प्रर्वैक्षक सुरेन्द्र सिंह सजवाण ,जिलासचिव राजेन्द्र पुरोहित ,देहरादून सचिव अनन्त आकाश ,पछवादून सचिव कमरूद्दीन ,लेखराज ,माला गुरूंग ,किशन गुनियाल आदि ने विचार व्यक्त किये, बैठक जिला कार्यालय में सम्पन्न हुई ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button