उत्तर प्रदेश

21 वीं सदी के भारत निर्माण में राजीव गांधी का महत्वपूर्ण योगदान : जाहिद कुरैशी।

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, प्रमुख समाजसेवी और कारोबारी जाहिद कुरैशी ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि सप्ताह के अन्तर्गत राजीव गांधी को श्रद्धांजली अर्पित करते हुए कहा कि राजीव गांधी जैसी महान शख्सियतें सदियों में कभी कभार ही जन्म लेती है। राजीव गांधी ने सम्पूर्ण जीवन देश को शक्तिशाली बनाने और देश के लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए कार्य किया। वह देश में सूचना क्रांति लेकर आये और गांवों को पीसीओ के माध्यम से देश व दुनियां से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। उनके ही प्रयासों से कम्पयूटर शिक्षा गांवों तक पहुॅंची। उन्होंने अपने कार्यकाल में किसानों को मजबूती प्रदान की। देश में नई इंड़स्ट्रीयां लगाने, देश की सीमाओं को मजबूत बनाने की दिशा में कार्य किया। वह सभी धर्मो को साथ लेकर चलने वाले महान राजनेता थे और कभी भी ऊॅच-नीच या छोटे-बड़े के नाम पर भेदभाव नही करते थे। कहा कि राजीव गांधी का व्यक्तित्व इतना महान था कि उनके नेतृत्व में वर्ष 1984 के आठवें आम चुनाव में कांग्रेस ने 401 सीटें जीतकर इतिहास रचा। राजीव गांधी दूरदर्शी होने के साथ साथ असाधारण साहस, सहनशक्ति, विवेक, समर्पण और दृढ़विश्वास के धनी व्यक्ति थे और नये विचारों को अपनाने के लिए सदैव तैयार रहते थे। उन्होंने देश में एक नई ऊर्जा का संचार किया। उन्होंने आजीवन देश की एकता, अखंड़ता को बनाये रखा और सिद्धान्तो से समझौता किये बिना देशों से सम्बन्ध सुधारने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वह ईमानदार, मानवीय, कार्यकुशल राजनेता थे और 21 वीं सदी के भारत के निर्माण में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button