
उत्तराखंड क्रांति दल की देहरादून गौरव होटल दिनांक 18 व 19 दिसम्बर 2023 को केंद्रीय कार्यकारिणी में हुए राजनितिक प्रस्ताव में सरकार को 12 बिंदुओं पर मांग पत्र मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी को भेजा गया।
- स्थायी राजधानी गैरसैण घोषित हो।
- राज्य में सशक्त भू- कानून अविलम्ब लागू किया जाय।
- मूल निवास 1950 लागू किया जाय।
- किसानों को मुफ्त सिंचाई की व्यवस्था प्रदान कराना।
- उत्तराखंड से बाहर से आने वाले वाहन पर ग्रीन टेक्स का प्रावधान। उत्तराखंड एवं प्रदेश के आस पास के प्रांतो से यात्राकाल में निजी कारों से यात्रा करायी जा रही हैं। जिस कारण प्रदेश को टैक्स का नुकसान हो रहा हैं तथा टेक्सी संचालक जो उत्तराखंड से हैं उनको काम नहीं मिलता. इसलिए सशक्त नियमावली बनाकर बाहरी निजी वाहनों के संचालन पर रोक लगायी जाय।
- गैस पूर्ण रूप से मुफ्त ही नहीं अपितु गांवो में घर -घर तक सिलेंडर पहुँचाना ताकि विशुद्द पर्यावरण और जल वृद्धि नदियों में हो सकेगा।
- बंदरों और सूअरों से प्रदेश से प्रदेश मुक्त किया जायेगा।
- प्रदेशवासियों को धार्मिक / पारंपरिक स्वतंत्रता प्रदान करना।
- प्रति विद्युत बिल पर ऊर्जा निगम द्वारा 100 रूपये सिक्योरिटी चार्ज का दल घोर विरोध करता हैं। सरकार अविलम्ब इस निर्णय को वाफीस ले।
- ओo पीo एसo लागू करना।
- सरकारी विभाग में निविदाओं नें शिथिलता करते हुए स्थानीय ठेकेदारों को निविदा देना सुनिश्चित किया जाय।
- धार्मिक स्थलों के कोरिडोर के नाम पर उत्तराखंड की संस्कृति को ख़त्म किये जाने की कोशिश को नाकाम करना।