
उत्तराखंड : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय जनता पार्टी के लंबे समय से इंतजार कर रहे नेताओं को बांटे दायित्व, दायित्व धारियों की तीसरी सूची जारी हो गई है। तीसरी सूची में पार्टी के 11 नेताओं को दायित्व दिए गए हैं। हालांकि माना जा रहा है कि अभी चुनाव से पहले और भी पार्टी नेताओं को दायित्व सौंप जा सकते हैं।
बृहस्पतिवार की देर रात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट ने 11 दायित्व धारी की तीसरी लिस्ट जारी की। जिसमें इन नेताओं को जिम्मेदारी सौंपने की घोषणा की गई है।
इन्हें मिले दायित्व।
- चंडी प्रसाद भट्ट को सीमान्त क्षेत्र अनुश्रवण परिषद का उपाध्यक्ष।
- विनोद उनियाल को राज्य स्तरीय महिला उद्यमिता परिषद का उपाध्यक्ष।
- श्यामवीर सैनी को प्रदेश स्तरीय गन्ना विकास सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष।
- राजकुमार को उत्तराखंड बागवानी विकास परिषद का
उपाध्यक्ष। - दीपक मेहरा को उत्तराखंड वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष।
- विनय रोहिला को उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन
सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष। - उत्तम दत्ता को उत्तराखंड मत्स्य पालक विकास अभिकरण का उपाध्यक्ष।
- दिनेश आर्य को उत्तराखंड राज्य स्तरीय पेयजल अनुश्रवण परिषद का उपाध्यक्ष।
- गणेश भंडारी को राज्य स्तरीय लघु सिंचाई सलाहकार समिति का उपाध्यक्ष।
- देवेन्द्र भसीन को उत्तराखंड राज्य उच्च शिक्षा उन्नयन समिति का उपाध्यक्ष।
- विश्वास डाबर को अवस्थापना अनुश्रवण परिषद का उपाध्यक्ष।

