
देहरादून : अपने समय में साथी अमित जोशी जो कि कुमाऊं क्षेत्र से प्रमुख छात्र नेताओं में से एक रहे तथा उत्तराखण्ड बनने के स्टूडैंट्स फैडरेशन आफ इण्डिया (एस एफ आई ) प्रदेश महामंत्री बने उनके नेतृत्व में कुमाऊं मण्डल के अनेक महाविद्यालय में एस एफ आई ने छात्रसंधों का नेतृत्व किया ,वे दिवगंत कामरेड दिनेश पाण्डेय के बाद दूसरे प्रमुख छात्र नेताओं में रहे ,उनके नेतृत्व शिक्षा क्षेत्र अनेक महत्वपूर्ण कार्य हुऐ ,वे माकपा के राज्य कमेटी सदस्य रहे ,तथा स्थानीय रोजगार को बढाया देने में उनका योगदान अविस्मरणीय रहा वे खादी ग्रामोधोग संस्था के अध्यक्ष भी रहे ,वे वर्तमान में पिथौरागढ़ के एक महाविद्यालय में प्रवक्ता पद पर तैनात थे।
अचानक तबीयत बिगड़ने से उन्हें दिल्ली भर्ती किया जहाँ उन्होंने कम उम्र में ही दम तोड़ दिया उनकी आज अन्तेष्टि उनके पैतृक शहर पिथौरागढ़ में आज हुई ,पार्टी के राज्य सचिव राजेन्द्र नेगी उनके पार्थिव शरीर पर झण्डा चढ़ाया ,एस एफ आई के प्रदेश अध्यक्ष नितिन मलेठा ने एस एफ आई झण्डा चढ़ाया तथा सीटू के प्रदेश सचिव लेखराज उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पान्जलि अर्पित की, इस मौके एस एफ आई महामन्त्री हिमान्शु चौहान, सीटू नेता भगतसिंह आदि मौजूद थे, सरयू ,रामगंगा नदी संगम पर उनको अन्तिम बिदाई के लिये उनके परिजन एवं गणमान्य लोग मौजूद थे ।
आज राजधानी देहरादून में पार्टी ने उनके निधन पर दुख प्रकट करते हुऐ शोकाकुल परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की तथा दिवगंत कामरेड अमित जोशी के सम्मान में अपनी पार्टी का झण्डा झुकाया, शोक व्यक्त करने वालों में पार्टी नेता सुरेन्द्र सिंह सजवाण, राजेन्द्र पुरोहित, शिवप्रसाद देवली, इन्दु नौडियाल, अनन्त आकाश, कमरूद्दीन, एन एस पंवार , शैलेन्द्र आदि प्रमुख थे ।


