क्राइमराष्ट्रीय

महिला अधिकारी की हत्या, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस।

बेंगलुरु : शहर में एक महिला सरकारी अधिकारी की देर रात चाकू मारकर हत्या कर दी गई, घटना सुब्रह्मण्यपुर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत डोडकलासंद्रा में गोकुला अपार्टमेंट में हुई, खान एवं भूतत्व विभाग की उपनिदेशक प्रतिमा (37) की हत्या कर दी गई. पुलिस ने घटनास्थल का दौरा कर छानबीन की।

जानकारी के अनुसार प्रतिमा अपने पति से अलग हो गई थी. डोड्डाकल्ल्सांद्रा के एक अपार्टमेंट में अकेली रहती थी. पता चला है कि प्रतिमा के पति और बच्चे तीर्थहल्ली में रहते हैं . शनिवार रात 8 बजे कार चालक ने प्रतिमा को ऑफिस से घर छोड़ा. बाद में रात में बदमाश घर में घुस आए और फिर हत्या कर फरार हो गए।

रात में जब उनके भाई ने प्रतिमा को फोन किया तो उसने जवाब नहीं दिया. सुबह जब वह घर के पास आया तो घटना का पता चला. घर में कोई सामान गायब नहीं है. किसी परिचित पर हत्या की आशंका के चलते पुलिस जानकारी जुटा रही है. साउथ डिविजन के डीसीपी राहुल कुमार शाहपुरवाड ने घटनास्थल पर जाकर निरीक्षण किया।

पुलिस को आशंका है कि साजिश के तहत उनकी हत्या की गई. पुलिस हत्या समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है. छानबीन में लूटपाट की आशंका नहीं है क्योंकि घर में सारे सामान पड़े हैं. किसी किमती सामान के गायब होने की बात सामने नहीं आई है. पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं प्रतिमा के मोबाइल फोन को कब्जे में लेकर जांच कर रही है. पुलिस को उसके फोन के कुछ सुराग मिलने की आशंका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button