उत्तराखंडगढ़वालदेहरादूनराजनीति

सपा का कल होगा कार्यकर्ता सम्मेलन एवं सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम।

देहरादून  : समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय परेड ग्राउंड देहरादून पर दिनांक 5 नवंबर 2023 दिन रविवार को प्रातः 11:00 बजे से 4:00 बजे तक पर कार्यकर्ता सम्मेलन एवं सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

यह जानकारी देते हुए प्रदेश महासचिव उत्तराखंड अतुल शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड शंभू प्रसाद पोखरियाल की अध्यक्षता में सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम होगा।

जिसमें पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी में दर्जनों कार्यकर्ता सदस्यता ग्रहण करेंगे। साथ ही वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को पार्टी में अहम जिम्मेदारी दी जाएगी। अतः पार्टी के वरिष्ठ एवं पूर्व कार्यकर्ता व पदाधिकारी एवं शुभचिंतक अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का कष्ट करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button