
देहरादून : आज उज्जवल रेस्टोरेंट परेड ग्राउंड में एक बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र दत्त शर्मा ने कहा है कि भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार किसानों की अनदेखी कर रही है।
राज्य के किसानो को गन्ना मिलों द्वारा अभी तक गन्ने का भुगतान नहीं किया गया है और राज्य के किसान अपनी धन एवं गेहूं की फसलों को दूसरे राज्यों में बेचे ले जाते हैं तो उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है साथ ही बिजली का बिल इतना ज्यादा आता है जिससे किसान काफी परेशान रहते है, बिजली का बिल माफ होना चाहिए ताकि किसानों को रात मिल सके।
भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र दत्त शर्मा ने कहा है की विभिन्न समस्याओं को लेकर 8 नवंबर को उत्तर प्रदेश के लखनऊ में किसान महापंचायत का होना तय किया गया है, महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता विशाल महापंचायत में उपस्थित रहेंगे, जिसमें महापंचायत द्वारा उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक ज्ञापन भेजा जाएगा, जिसमें किसानो की सभी समस्या से अवगत कराया जाएगा।
इस दौरान बैठक में उपस्थित भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति उत्तराखंड के तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।



