
देहरादून : आज सुबह गंगनानी (गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग) पर हुए हेलीकॉप्टर क्रैश की सूचना मिलते ही SDRF टीम तुरंत मौके पर पहुंची। स्थानीय पुलिस, फायर, मेडिकल व अन्य टीमों के साथ मिलकर राहत एवं बचाव कार्य तेजी से चलाया जा रहा है।

▪️ हेलीकॉप्टर हैली एयरो ट्रांस कंपनी का था, जो सहस्त्रधारा से हर्षिल जा रहा था।
▪️ कुल 07 लोग सवार थे (पायलट सहित)।
अब तक की जानकारी में 6 की दुःखद मृत्यु व 1 घायल की पुष्टि हुई है।
▪️रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है।
SDRF, स्थानीय पुलिस एवं अन्य राहत एजेंसी अपनी पूरी क्षमता से राहत कार्य में जुटी है।
गंगनानी रेस्क्यू अपडेट।
घायल- मख्तूर भास्कर निवासी आन्ध्र प्रदेश (51 वर्ष)
मृतक-
1- विजयालक्ष्मी रेड्डी चिर्रा पत्नी चिर्रा सुब्बा रेड्डी मुम्बई महाराष्ट्र (57 वर्ष)
2- रोविन सिंह पुत्र राम करण सिंह निवासी फतेहगंज गुजरात (पायलट) (60 वर्ष)
3- राधा पत्नी रामचन्द्र अग्रवाल निवासी आलमगिरी गंज, बरेली उत्तरप्रदेश (79 वर्ष)
4- एम0 वेदावथी पत्नी एम0 भास्कर निवासी अनन्तपुर, आन्ध्रप्रदेश (48 वर्ष)
5- कला चन्द्रकान्त सोनी पुत्री चन्द्रकान्त सोनी निवासी मुम्बई, महाराष्ट्र (61 वर्ष)
6- रुची अग्रवाल मुम्बई, महाराष्ट्र (56 वर्ष)



