उत्तर प्रदेश

65 फीट ऊंचा लकड़ी का मंच गिरा, 7 श्रद्धालुओं की मौत।

बागपत : बड़ौत में जैन समुदाय के निर्वाण महोत्सव के दौरान 65 फीट ऊंचा मंच टूट गया. इससे श्रद्धालु एक-दूसरे पर गिर गए. हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 से अधिक घायल हो गए. इसमें कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है. अलग-अलग अस्पतालों में उनका इलाज चल रहा है.बड़ौत में मंगलवार को भगवान आदिनाथ के निर्वाण लड्डू महोत्सव का आयोजन गांधी रोड स्थित श्री दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज के मैदान में किया जा रहा था. यहां करीब 65 फीट ऊंचा मंच बनाया गया था. इस पर भगवान की प्रतिमा रखी गई थी।

कार्यक्रम के दौरान लोग सीढ़ियों से होकर भगवान को प्रसाद चढ़ाने के लिए जा रहे थे. इस दौरान अस्थायी मंच की लकड़ी की सीढ़ियां टूट गईं.इससे श्रद्धालु एक के ऊपर एक गिरते चले गए. सभी जमीन पर गिरकर तड़पने लगे. कुछ देर तक वह इसी हाल में पड़े रहे. हादसे में कुल 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 से अधिक लोग घायल हो गए. हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. बड़ौत कोतवाली इंस्पेक्टर भी पहुंचे. आनन-फानन में घायलों को अस्पताल भिजवाया गया।

पुलिसकर्मियों ने भीड़ को नियंत्रित किया. हादसे में मरने वाले 5 लोगों की पहचान हो चुकी है. इनमें जिले के अमित, ऊषा, तरसपाल, विनीत और कमलेश शामिल हैं. दो की पहचान अभी नहीं हो पाई है. वहीं स्थानीय लोगों के अनुसार यह महोत्सव शहर में 25 साल से होता चला आ रहा है. पुलिस हादसे की जांच कर रही है महोत्सव के दौरान करीब 500 लोगों की भीड़ थी.वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर संज्ञान लिया है. जिला प्रशासन के अधिकारियों को अस्पताल में पहुंचकर घायलों को समुचित उपचार मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं. घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की. वहीं वन पर्यावरण राज्यमंत्री केपी मलिक ने भी मौके पर पहुंचकर हादसे की जानकारी ली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button