उत्तराखंडदेहरादून

यमुना नदी में नहाते समय दो युवकों की डूबने से मौत।

स्कूटी खाई में गिरी मां की मौत, पिता और पुत्री घायल।

देहरादून : कोतवाली विकासनगर 1- आज दिनांक 13/04/2024 को ग्राम डुमेट के पास यमुना नदी में नहाते समय दो युवकों के डूबने की सूचना कोतवाली विकासनगर को प्राप्त हुई, सूचना पर तत्काल कोतवाली विकास नगर पुलिस मौके पर पहुंची, दोनों युवकों के शव को एसडीआरएफ, जल पुलिस की मदद बाहर निकला गया, दोनों युवक टाल ब्रोश कंपनी लांघा रोड में कार्य करते थे जो अपने दोस्तों के साथ यमुना नदी में नहाने आए थे। पुलिस द्वारा मृतकों के परिजनों से संपर्क कर घटना की जानकारी दी गयी है। मृतकों के शव को मोर्चरी में रखवाया गया है, पंचायत नामा की कार्रवाई की जा रही है। घटना के कारणों के संबंध में जांच प्रचलित है।

मृतकों का विवरण*

1- ऋतिक उपाध्याय पुत्र कमलेश उपाध्याय निवासी कलानीछीना, जनपद पिथौरागढ़, उम्र- 25 वर्ष

2- संदीप राणा पुत्र दीवान सिंह राणा निवासी जयनगर, छतरपुर, जनपद- उधमसिंह नगर, उम्र 24 वर्ष

2- आज दिनांक 13/04/2024 को एक स्कूटी के अनियंत्रित होकर यमुनोत्री हाइवे पर ग्राम हत्यारी के पास मंडावा धार पर लगभग 70 मीटर नीचे यमुना नदी में गिरने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर तत्काल कोतवाली विकास नगर पुलिस मौके पर पहुंची तथा एसडीआरएफ व स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को बाहर निकाल कर तत्काल 108 के माध्यम से नजदीकी चिकित्सालय भिजवाया गया, घटना में एक महिला की मौके पर म्रत्यु हो गयी, जिसके शव को खाई से बाहर निकाल कर मोर्चरी विकासनगर भिजवाया गया है, पंचायत नामा की कार्रवाई की जा रही है। दुर्घटना के कारणों की जाँच की जा रही है।

घायलों का विवरण

1- अजय राय पुत्र अस्त्र राय निवासी ग्राम जूडो विकास नगर, देहरादून उम्र 32 वर्ष,

2- निलिनी राय पुत्री अजय राय निवासी उपरोक्त, उम्र – 03 वर्ष

नाम मृतक

1- सीमा राय पत्नी अजय राय निवासी – उपरोक्त, उम्र 25 वर्ष

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button