नई दिल्ली

दो हेड कांस्टेबल रिश्वत लेते CBI ने रंगे हाथो गिरफ्तार।

नई दिल्ली : केंद्रीय जांच ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस के दो हेड कांस्टेबलों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपी सुल्तानपुरी थाना में तैनात थे. सीबीआई के अनुसार आरोपियों ने एक व्यक्ति से उसकी ऑनलाइन सट्टेबाजी गतिविधियों को नजरअंदाज करने के बदले 20 हजार रुपये की अवैध रिश्वत की मांग की थी. इस संबंध में शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने 13 मार्च 2026 को मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान एजेंसी ने ट्रैप बिछाया और आरोपियों को शिकायतकर्ता से 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगते और लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया. इसके बाद दोनों पुलिसकर्मियों को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया. सीबीआई अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच जारी है. एजेंसी यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि क्या आरोपी पहले भी इसी तरह की गतिविधियों में शामिल रहे है।

सीबीआई का कहना है कि भ्रष्टाचार के मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी सरकारी कर्मचारी द्वारा अवैध लाभ लेने के मामलों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. फिलहाल मामले की आगे की जांच जारी है।

बता दें कि दिल्ली में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने 10 फरवरी 2026 को दिल्ली पुलिस के एक सहायक उपनिरीक्षक को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया था.आरोपी एएसआई पश्चिम विहार थाना में तैनात था और उस पर शिकायतकर्ता से उसके भाई को जमानत दिलाने के बदले रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button