उत्तराखंडदेहरादून

युवा मोर्चा अध्यक्ष के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने थामा आप’ का दामन।

देहरादून : उत्तराखण्ड में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर आम आदमी पार्टी ने संगठन विस्तार और सदस्यता अभियान को तेज कर दिया है। इसी क्रम में रविवार को आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित सदस्यता कार्यक्रम के दौरान युवा मोर्चा अध्यक्ष हिमांशु पुण्डीर एवं छात्र इकाई ASAP अध्यक्ष अक्षय शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

प्रदेश प्रभारी महेन्द्र यादव एवं प्रदेश अध्यक्षा उमा गौड़ सिसोदिया की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने पार्टी की नीतियों और विचारधारा में विश्वास जताते हुए पार्टी का दामन थामा।
सदस्यता ग्रहण करने वाले युवाओं का पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान पार्टी कार्यालय में उत्साह का माहौल रहा।

युवाओं ने कहा कि वे प्रदेश में शिक्षा, रोजगार, पारदर्शी शासन, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं और युवाओं के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने के लिए संगठन के साथ मिलकर कार्य करेंगे, इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी ने कहा कि उत्तराखण्ड के युवा प्रदेश की सबसे बड़ी ताकत है, युवाओं का बड़ी संख्या में पार्टी से जुड़ना इस बात का संकेत है कि युवा अब राजनीति में सक्रिय भागीदारी निभाना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी युवाओं को केवल राजनीतिक कार्यकर्ता के रूप में नहीं, बल्कि प्रदेश के भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भागीदार के रूप में देखती है। उन्होंने नवसदस्यों से आह्वान किया कि वे जनता के बीच जाकर स्थानीय समस्याओं को समझें और उन्हें मजबूती से उठाएं।
प्रदेश अध्यक्षा ने कहा कि उत्तराखण्ड के युवाओं में अपार ऊर्जा और प्रतिभा है, लेकिन रोजगार और बेहतर अवसरों की कमी के कारण बड़ी संख्या में युवाओं को पलायन के लिए मजबूर होना पड़ता है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की राजनीति में युवाओं की भागीदारी बढ़ना जरूरी है। आम आदमी पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के साथ-साथ युवाओं को नेतृत्व और जिम्मेदारी के अवसर देने की दिशा में लगातार काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों को संगठन से जोड़ा जा रहा है। आने वाले समय में पार्टी प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में युवाओं और आम जनता के बीच पहुंच बढ़ाएगी तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगी।

युवा मोर्चा अध्यक्ष ने कहा कि आज बड़ी संख्या में युवाओं का पार्टी से जुड़ना संगठन के लिए उत्साहजनक है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के युवा अब अपने भविष्य और प्रदेश के भविष्य को लेकर जागरूक हैं। रोजगार, शिक्षा, नशे की समस्या, पलायन, प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता और युवाओं के लिए बेहतर अवसर जैसे मुद्दों को लेकर युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाया जाएगा।

छात्र इकाई के प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष अक्षय शर्मा* ने कहा कि छात्र और युवा किसी भी प्रदेश की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में युवाओं ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता लेकर संगठन के साथ जुड़ने का निर्णय लिया है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में छात्र और युवा वर्ग के और अधिक साथी संगठन से जुड़ेंगे।
सदस्यता कार्यक्रम के दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें संगठन की विचारधारा, नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस दौरान युवाओं ने संगठन को मजबूत करने और आगामी मिशन 2027 के तहत प्रदेशभर में पार्टी की गतिविधियों को गति देने का संकल्प भी व्यक्त किया।
वही इस कार्यक्रम के दौरान राजपुर विधानसभा अध्यक्ष *विनय राणा* के नेतृत्व में विनोद कुमार वैश्य के साथ कुछ लोगो ने भी आप की सदस्यता ली।
पार्टी नेताओं ने कहा कि उत्तराखण्ड में आम आदमी पार्टी का सदस्यता अभियान लगातार जारी रहेगा और आने वाले दिनों में प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में बड़े स्तर पर सदस्यता एवं जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
*आप की सदस्यता ग्रहण करने वालों में आयुष राणा, अक्षय तोमर, मनुथव, जय पंवार, पुष्कर राणा, दीपेन्द्र रावत, निशांत शर्मा , शुभम कुमार,अनुज*कुमार,विनोद कुमार वैश्य*,
*राहुल थपलियाल ,मितेश ,कारण थापा ,मनोज, केशव ,महेश मोहित,अरुण के साथ सैकड़ों युवा मौजूद थे*

कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश महा सचिव श्याम बाबू पाण्डेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेन्द्र कौटिल्य,उपाध्यक्ष सुधा पटवाल, अशोक सेमवाल नसीर खान,महानगर अध्यक्ष संजय क्षेत्री, प्रदेश संयुक्त सचिव विनय राणा शैलेश तिवारी कमल राणा , जितेन पंथ व, युवा मोर्चा के पदाधिकारी, छात्र संगठन के पदाधिकारी, विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से आए कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नवसदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button