
देहरादून : धर्मपुर विधानसभा जीएमएस रोड सांई गेस्ट हाउस में एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें धर्मपुर विधानसभा प्रत्याशी योगेन्द्र चौहान द्वारा मुख्य अतिथि प्रदेश प्रभारी गौरी प्रसाद उपासक और प्रदेश अध्यक्ष लेखराज गौतम का स्वागत किया, बैठक का संचालन प्रदेश सचिव प्रीतम कुलवंशी ने किया।
पार्टी के संरक्षक पूर्व जज सीएल भारती ने कहा कि हम इस पार्टी में जिस मिशन को लेकर चल रहे हैं उस मिशन को डॉ भीमराव अंबेडकर ने शुरू किया और उसको कांशीराम ने आगे बढ़ाया, अब उसी मिशन को चंद्रशेखर आजाद बढ़ा रहे है, प्रदेश प्रभारी गौरी प्रसाद उपासक ने कहा कि हम डॉ भीमराव अंबेडकर और कांशीराम के मिशन को पूरा करने के लिए सबसे ज्यादा अपनी अपनी विधानसभा में बूथ पर काम करने की जरूरत है, क्योंकि कांशीराम का 51% वाला फार्मूला ही हमें किसी भी विधानसभा में जीत हासिल करा सकता है।
प्रदेश अध्यक्ष लेखराज गौतम ने कहा कि हम इस प्रदेश में भाजपा के चूल्हे हिलाने की मुहिम और मिशन पर काम कर रहे है, क्योंकि भाजपा सरकार में जिस तरह से दलित पिछड़ों अल्पसंख्यकों पर लगातार बढ़ते हमलो अपराधों पर अंकुश लगाने की बहुत जरूरत है और ये काम सिर्फ आजाद समाज पार्टी चीफ नगीना सांसद भाई चंद्रशेखर आजाद ही कर सकते है।
इस दौरान कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष रामू राजौरिया, नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी युवा मोर्चा जयेंद्र कश्यप, प्रदेश युवा मोर्चा दलीप वर्मन, जिला प्रभारी टिंकू सहगल, महानगर अध्यक्ष मनोज कुमार, संस्थापक सदस्य सुबोध कुमार, विधानसभा अध्यक्ष ओमप्रकाश, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा जगदीप कुमार, जिला मीडिया प्रभारी सुशील सैनी, कलीम भाई, अब्दुल आकीब, राहुल कुमार, आशीष कुमार, ममराज राणा, धीरज कुमार, सुशांत कुमार, अर्चित कुकरेती, सहजाद अहमद, मोहित वर्मा आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।



