
देहरादून : नेपाल में आई प्राकृतिक आपदा में प्रभावित पीड़ितों की सहायता के लिए गोर्खाली सुधार सभा की इन शाखाओं के क्षेत्रवासियों द्वारा एकत्रित धनराशि शाखा अध्यक्षों एवं उनकी टीम ने आपदा राहत हेतु सहायता राशि गोर्खाली सुधार सभा में केंद्रीय अध्यक्ष पदम सिंह थापा को सौंपी गई।
सेवलाकलां शाखा अध्यक्ष एचबी राना ने एक लाख छ हजार पांचसौअस्सी रूपये राशि सौंपी। छिद्दरवाला शाखा अध्यक्ष केके थापा एवं उनकी टीम द्वारा दो लाख इकहत्तर हजार चार सौ बीस रूपये धनराशि अध्यक्ष को सौंपी।
ठाकुरपुर शाखा अध्यक्ष मोहन क्षेत्री एवं उनकी टीम ने दो लाख आठ हजार तीन सौ अस्सी रूपये केंद्रीय अध्यक्ष को सौंपे। रायपुर शाखा अध्यक्ष कुशल होराजी एवं उनकी कार्यकारिणी द्वारा एक लाख उन्नीस हजार दो सौ तीन रूपये सहयोग राशि केंद्रीय अध्यक्ष को सौंपी। भारूवाला ग्रांट शाखा अध्यक्ष डीएस क्षेत्री एवं उनकी टीम ने एक लाख इक्कतीस हजार तीन सौ पचास रुपए धनराशि अध्यक्ष को सौंपी।
उन्होंने कहा कि इस आपदा की घड़ी में हम सब अपने पड़ोसी देश नेपाल की हरसंभव सहायता के लिए उनके साथ खड़े हैं। केंद्रीय अध्यक्ष ने सभी शाखाओं के सभी दानदाताओ का आभार भी प्रकट किया। शीघ्र ही सहयोग राशि नेपाल आपदा राहत कार्यों हेतु समर्पित की जायेगी।
इस अवसर पर सभा के उपाध्यक्ष राजन क्षेत्री शाखाओं के अध्यक्ष एवं प्रतिनिधि गण उपस्थित थे।



