उत्तराखंडगढ़वालदेहरादून

राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ, महिलाओं को दी गई योजनाओं की जानकारी।

देहरादून : डोईवाला के जॉली ग्रांट सेक्टर के नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र दमनपुर में राष्ट्रीय पोषण मा का शुभारंभ किया गया, जिसमें पोषण मा को मेल के रूप में मनाया गया, इस दौरान गोद भराई की रस्म एवं अन्नप्राशन की रस्म कराई गई।

कार्यक्रम में उत्तराखंडी व्यंजन भी परोसे गए, आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य मानसी खत्री उपस्थिति रही, विभाग की सुपरवाइजर अनीता पटवाल एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री सुशीला खत्री द्वारा महिलाओं एवं किशोरियों को जागरूक करते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी जैसे, नंदा गौरा योजना, मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना, बाल प्लास योजना, महिला पोषण योजना, आंचल अमृत योजना, एकल महिला स्वरोजगार योजना, बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ योजना, एस, एन, पी सप्लीमेंट्री पोषाहार योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व योजनाओं की जानकारी दी गई।

इस दौरान दीपा देवी, रीमा देवी, मंजू देवी, पूनम देवी, सरोज देवी, नीलम देवी, अंजली, वंदना, सरिता सहित आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button